inshorts

मॉरीशस में PM मोदी ने गंगा तालाब में त्रिवेणी संगम का पवित्र जल किया विसर्जित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में गंगा तालाब का दौरा कर इसमें भारत से त्रिवेणी संगम से लाए गए पवित्र जल को विसर्जित किया है। उन्होंने पवित्र स्थल पर पूजा-अर्चना व आरती की तस्वीरें भी साझा कीं। प्रधानमंत्री ने लिखा, "यहां पर वापस आना बहुत ही भावनात्मक अनुभव था...इसके किनारे खड़े होकर...कोई भी आध्यात्मिक जुड़ाव को महसूस कर सकता है।"