मॉरीशस की आबादी, अर्थव्यवस्था से लेकर सियासत तक में पूर्वांचलियों का दबदबा है। पूर्वांचल में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर होती रही है और इसी कारण ब्रिटिश गन्ने के कृषि कार्यों के लिए पूर्वांचलियों को मॉरीशस ले गए और समय के साथ उनकी आबादी बढ़ती गई। मॉरीशस के स्वतंत्रता संग्राम में भी पूर्वांचल के नेताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।