मेरठ के चर्चित 'स्नेक बाइट' केस में आया फैसला, पति का गला घोंटकर बिस्तर पर छोड़ दिया था सांप
मेरठ (यूपी) में अमित कश्यप नामक पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को कोर्ट ने बुधवार को दोषी करार दिया । कोर्ट मामले में 16 अक्टूबर को सज़ा सुनाएगा। महिला ने प्रेमी के साथ पति की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और फिर बिस्तर पर सांप छोड़कर इसे सर्पदंश से मौत का नाटक रचा था।