मेरठ में ईद की नमाज़ के बाद 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव के साथ की गई फायरिंग

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को ईद की नमाज़ के बाद एक ही समुदाय के 2 पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान फायरिंग भी की गई। पुलिस के मुताबिक, रविवार को 2 शख्स के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था और मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।