मेरठ में दो महिलाओं ने गली के पांच नवजात पिल्लों को ज़िंदा जलाया, केस दर्ज
मेरठ (यूपी) के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक गली के 5 पिल्लों को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ पशु क्रूरता की धाराओं में केस दर्ज किया है। स्थानीय व्यापारियों ने शुक्रवार को इस घटना पर रोष जताया जिसके बाद पुलिस ने करवाई की। पुलिस ने कहा, "जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"