मेरठ में पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने वाली पत्नी व उसके प्रेमी ने ₹1000 में खरीदा था सांप

मेरठ (यूपी) में बॉयफ्रेंड अमरदीप संग मिलकर पति अमित की जान लेने वाली रविता ने पूछताछ में बताया है कि उसने ₹1,000 में सांप खरीदा था और उसे पति की लाश के पास रखकर मामले को सर्पदंश का रूप देने की कोशिश की। गौरतलब है, रविता और अमरदीप ने जब अमित का गाला दबाया तब वह सो रहा था।