मेरठ में रिटायर्ड फौजी ने छात्रों से भरी बस पर की अंधाधुंध फायरिंग, 1 छात्र हुआ घायल
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में रविवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी ने छात्रों से भरी मिनी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 1 छात्र को गोली छूकर निकल गई। दरअसल, एक फूड डिलीवरी बॉय की बाइक रिटायर्ड फौजी की गाड़ी से छू गई थी जिसके बाद आरोपी उसे पीटने लगा जिसमें बीचबचाव करने के लिए छात्रों ने बस रुकवाई थी।