मेरठ (यूपी) में एक छात्र नेता ने 'गुमशुदा अजगर की तलाश' के पोस्टर लगवाए हैं। उनमें अजगर की तस्वीर के साथ लिखा है, "लंबाई- 30 फीट व रंग- गेंहुआ चित्तीदार, अजगर की सूचना देने वाले को ₹1,100 इनाम दिया जाएगा।" स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में हफ्तेभर से अजगर घूम रहा है लेकिन वन विभाग उसे पकड़ नहीं पाया है।