माली में नाइजर नदी में नौका डूबने से 38 लोगों की मौत, 23 को बचाया गया

उत्तरी माली के टिम्बकटू क्षेत्र में नाइजर नदी में एक नौका चट्टानों से टकराकर पलट गई है। क्षेत्रीय निवासी और नैशनल असेंबली के पूर्व अध्यक्ष अल्काइदी टूरे ने मंगलवार को बताया कि 38 लोग मारे गए और 23 लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए। वहीं, घटना में एक ही परिवार के 21 लोगों की मौत हो गई है।