फिलाडेल्फिया (अमेरिका) में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक शॉपिंग मॉल के पास छोटा प्लेन क्रैश हो गया जिससे कई घरों और कारों में आग लग गई। रॉयटर्स के अनुसार, हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। यह घटना वॉशिंगटन में एक जेट और अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर के कुछ दिनों बाद हुई है।