मालिक की मौत से अनजान कुत्ता रोज़ करता है उनके लौटने का इंतज़ार, आंखों से बहते दिखे आंसू
चीन के शंघाई में मालिक की मौत से अनजान कुत्ता रोज़ अपने मालिक के घर लौटने का इंतज़ार कर रहा है। यह कुत्ता 6 जनवरी को लापता हो गया था लेकिन बाद में एक महिला को घास के मैदान में मिला। महिला ने बताया, "उसका शरीर कांप रहा था और वह उदास था। उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे।"