थाईलैंड में एक स्टोर के बाहर बैठने वाले बेघर शख्स की मौत के बाद उसका कुत्ता महीनों तक उसी जगह बैठकर मालिक का इंतज़ार करता रहा। मू डेंग नाम के इस कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इस कुत्ते की जानकारी मिलने पर थाइलैंड की राजकुमारी सिरिभा चुडाभोर्न ने उसे गोद ले लिया है।