मालिक ने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे में नया आईफोन 15 प्रो मैक्स, वीडियो आया सामने
गुवाहाटी की एक कार मॉडिफिकेशन शॉप ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसका मालिक दिवाली के तोहफे के तौर पर कर्मचारियों को 10 नए iPhone 15 Pro Max देता नज़र आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए शॉप ने लिखा, "हमारी टीम सिर्फ कर्मचारी नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा है।" कई यूज़र्स ने इस पहल की तारीफ की।