मालेगांव केस में पूर्व BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर को राहत, कोर्ट ने रद्द किया ज़मानती वॉरंट
मुंबई की एक विशेष अदालत ने वर्ष 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के पेश होने पर उनके खिलाफ जारी ज़मानती वॉरंट रद्द कर दिया है। एनआईए से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त विशेष अदालत ने नवंबर 2024 में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ वॉरंट जारी किया था।