मालेगांव विस्फोट मामले में अदालत ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोप किए तय

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की मुंबई में एक विशेष अदालत ने मंगलवार को वर्ष 2006 में हुए मालेगांव विस्फोट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। मामले में अदालत ने लोकेश शर्मा, धन सिंह, मनोहर सिंह और राजेंद्र चौधरी के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोप तय किए हैं।