inshorts

मिल गया वह शख्स जो कॉल से पहले 'फर्ज़ी विज्ञापनों और साइबर ठगी' को लेकर देता है चेतावनी

कॉल से पहले 'सावधान! सोशल मीडिया विज्ञापनों और अनजाने ग्रुप्स से कभी इन्वेस्टमेंट टिप्स ना लें...' के चेतावनी संदेश वाली आवाज़ रवि राय नामक युवक की है। रवि ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। रवि के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वह एक गायक, गीतकार और वॉइसओवर आर्टिस्ट हैं।