दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 219 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले में वियान मुल्डर ने दूसरी पारी में 31 रन देकर 7 विकेट झटके और पहली पारी में 100 रन बनाए। बांग्लादेश पहली पारी में 91 और दूसरी में 184 रन पर सिमट गया।