मेलोनी और ट्रंप ने अनबन के बीच NATO समिट में मिलाया हाथ, अजीब हावभाव वाला वीडियो वायरल

तुर्किए में नाटो समिट में इटैलियन प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के अजीब तरीके से हाथ मिलाने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि मेलोनी G7 समिट में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए गिड़गिड़ाई थीं जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच बयानबाज़ी हुई थी।