मेलोनी के सहयोगी ने की 'भारत समिट' में इटैलियन नेता के 'वोट चोर' नारे की आलोचना

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की पार्टी की सहयोगी डेबोरा बर्गामिनी ने 'भारत समिट' में 'वोट चोर' का नारा लगाने वाले इटैलियन नेता जियाकोमो फिलिबेक की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "किसी मित्र देश की घरेलू राजनीतिक बहस में दखल देना अनुचित है। भारत की अपनी न्यायपालिका है...और किसी विवाद का समाधान लोकतंत्र के स्थापित नियमों के अनुसार होना चाहिए।"