मेलोनी ने कमर पर हाथ रखकर ट्रंप की बातें सुनने वाले अपने वायरल पोज़ पर दी प्रतिक्रिया
फ्रांस में आयोजित G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की ओर देखते हुए पोज़ देने वाली तस्वीर वायरल होने के बाद इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से कहा, "आप लोगों ने इसलिए खबर बनाई क्योंकि मैंने धूम्रपान छोड़ दिया...या किसी समय कमर पर हाथ रख लिया था।"