मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन का एलान- मानवता को बचाने के लिए तैयार कर रहे हैं नया ‘धर्म’
अमेरिकी मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन ने मानवता को बचाने के लिए 'डोंट डाई' नामक एक नया धर्म शुरू करने की घोषणा की है। उनका मानना है कि यह विचारधारा न केवल इंसानों को बचाएगी बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को भी सही दिशा में ले जाएगी। जॉनसन ने कहा, "यही तरीका है जिससे मौत की समस्या का हल निकाल सकते हैं।"