मालदीव की प्रथम महिला ने बेंगलुरु की यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद के बेंगलुरु दौरे को लेकर बुधवार को कहा कि वह दोनों की मेज़बानी करते हुए काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि साजिदा मोहम्मद ने बेंगलुरु से पढ़ाई की है। दरअसल, साजिदा मोहम्मद ने सैंट जोसेफ यूनिवर्सिटी (बेंगलुरु) से ग्रैजुएशन किया था।

Load More