मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने सचिन तेंदुलकर को क्लब सदस्यता से किया सम्मानित

मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने सचिन तेंदुलकर को क्लब सदस्यता से सम्मानित किया है। एमसीसी ने X पर बताया कि तेंदुलकर ने क्लब की मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार कर ली है। तेंदुलकर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 44.90 की औसत से 449 रन बनाए हैं।