मालवीय नगर के बाद नोएडा की हाईराइज़ बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार
मालवीय नगर (दिल्ली) में होटल-रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद नोएडा के सेक्टर-75 में शुक्रवार सुबह 28-मंज़िला बिल्डिंग के 12वें फ्लोर के फ्लैट में भीषण आग लग गई। वहीं, धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और बिल्डिंग को खाली कराया गया है। एयर कूलर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।