नीदरलैंड्स के ड्रेंट्स म्यूज़ियम से शनिवार को मूवी की तर्ज़ पर बदमाशों ने चोरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदमाशों ने 2500-साल पुराने सोने के हेलमेट व सोने के तीन कंगन समेत 4 प्राचीन कलाकृतियां चुराईं। घटना से रोमानिया सरकार नाराज़ है क्योंकि चोरी हुआ हेलमेट नीदरलैंड्स का नहीं बल्कि रोमानिया के नैशनल हिस्ट्री म्यूज़ियम से उधार लिया गया था।