मनीकंट्रोल के अनुसार, ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म मीशो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा कर दिया है और साथ ही आईपीओ पर मंज़ूरी हासिल कर ली है। इस आईपीओ का साइज़ लगभग ₹6,500-₹7,000 करोड़ रह सकता है। वहीं, कंपनी अपने आईपीओ में नए शेयरों को जारी करके लगभग ₹4,250 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।