कोलकाता में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के इवेंट में मिसमैनेजमेंट को लेकर हयात होटल के बाहर प्रदर्शन कर रहे फैंस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इससे पहले सॉल्ट लेक स्टेडियम में इवेंट से मेसी के तय समय से पहले निकलने पर फैंस ने हंगामा किया। फैंस ने बोतलें फेंकीं और तोड़फोड़ कर सीटों को नुकसान पहुंचाया।