मिस ऋषिकेश ऑडिशन में छोटे कपड़ों पर भारी बवाल, हिंदू संगठन वालों से लड़ पड़ी लड़की

ऋषिकेश (उत्तराखंड) के एक होटल में मिस ऋषिकेश के ऑडिशन के दौैरान हुए भारी हंगामे का वीडियो सामने आया है। हिंदू संगठन के लोगों ने संस्कृति का हवाला देकर लड़कियों के छोटे कपड़ों पर आपत्ति जताई। एक प्रतिभागी ने कहा, "आप हैं कौन? आप शराब-सिगरेट बंद करवाओ। दुकानों पर छोटे कपड़ों की बिक्री बंद करवा दो। मैं पहनना छोड़ दूंगी।"