मॉस्को चिड़ियाघर (रूस) के पांडा डिंग डिंग और रू यी का बर्फबारी का आनंद लेते वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों पांडा अपने बाड़े में बैठकर बर्फ में खेलते नज़र आ रहे हैं। एक पांडा बर्फबारी के बीच बैठकर बांस खाते दिखाई दे रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से उनका बाड़ा बर्फ की चादर से ढका दिख रहा है।