मुस्कान की बेटी के मामले के बीच भारत में क्या हैं बच्चा गोद लेने के नियम?
इंफ्लुएंसर फैज़ान अंसारी ने मेरठ ब्लू ड्रम केस में दोषी मुस्कान की बेटी की ज़िम्मेदारी लेने की पेशकश की है। भारत में शारीरिक-मानसिक-आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति बच्चा गोद ले सकता है। अकेली महिला लड़का-लड़की दोनों जबकि अकेला पुरुष लड़का ही गोद ले सकता है। पेरेंट्स की उम्र और बच्चे की उम्र का अंतर कम-से-कम 25 साल होना चाहिए।