मुस्कान व ड्रम में टुकड़ों में मिले सौरभ की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई? दोस्तों ने बताई पूरी बात
मेरठ (यूपी) में जिस सौरभ के शव के टुकड़े ड्रम के अंदर सीमेंट से पैक मिले थे उसके दोस्तों ने बताया है कि सूरत में ट्रेन यात्रा के दौरान सौरभ और मुस्कान की मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। दोस्तों के अनुसार, यह रिश्ता दोनों के परिवारों को मंज़ूर नहीं था।