मुस्कान-साहिल को हिमाचल ले जाने वाले कैब ड्राइवर ने दोनों के व्यवहार के बारे में किया खुलासा

सौरभ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और साहिल को हिमाचल प्रदेश ले जाने वाले कैब ड्राइवर ने बताया है कि वे 4 मार्च को गए और 17 मार्च को वापस लौटे। ड्राइवर ने बताया, "दोनों का व्यवहार सामान्य था और वे एक-दूसरे से कम बातें करते थे। साहिल रोज़ शराब खरीदा करता था।" मुस्कान ने ड्राइवर से केक भी मंगवाया था।