मास्टेक का Q3 में 11% बढ़ा मुनाफा, कमाई में आई गिरावट; डिविडेंड का किया एलान
मास्टेक लिमिटेड ने कारोबारी साल 2025-26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ तिमाही दर तिमाही 11% बढ़कर ₹108 करोड़ हो गया जबकि कंसोलिडेटेड कमाई ₹940 करोड़ से घटकर ₹907 करोड़ रही। कंपनी ने ₹8 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड भी घोषित किया जिसकी रिकॉर्ड डेट 30 जनवरी तय की गई है।