मिस्ट्री स्पिनर केसी करियप्पा ने 31 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास

मिस्ट्री स्पिनर केसी करियप्पा ने 31-साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। डोमेस्टिक क्रिकेट में कर्नाटक और मिजोरम का प्रतिनिधित्व करने वाले करियप्पा, आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, टी20 करियर में उनके नाम 58 मैचों में 58-विकेट दर्ज हैं।