मैक्सिको में FBI की मोस्ट वॉन्टेड सूची में शामिल ड्रग लॉर्ड फॉस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस 'एल चापो इसिड्रो' की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क गई। कार्टेल के सदस्यों ने गोलीबारी की, हाईवे पर रास्ते बंद किए और वाहनों में आग लगा दी। सामने आए वीडियो सुरक्षाबल हेलिकॉप्टर से फायरिंग करते दिखे। हिंसा में कम-से-कम 11 लोगों की मौत हुई है।