मास्टरकार्ड दुनियाभर में 1,000 कर्मचारियों की करेगी छंटनी: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार, पेमेंट्स नेटवर्क कंपनी मास्टरकार्ड दुनियाभर में अपने 3% यानी करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया है कि कंपनी कारोबार में ग्रोथ के अलावा नई संभावनाएं तलाश रही है जिसके लिए कर्मचारियों की छंटनी करना ज़रूरी हो गया है। प्रवक्ता के मुताबिक, छंटनी की यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।