मिस्त्री का काम करने वाले कोलकाता के 56 वर्षीय परिमल कांजी साइकल से घूम रहे पूरा भारत

कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में मिस्त्री का काम करने वाले परिमल कांजी नामक 56 वर्षीय शख्स अपनी साइकल से यात्रा करके पूरा भारत घूम रहे हैं। परिमल गैस, ओवन और प्रेशर कुकर जैसे घरेलू सामान रिपेयर कर अपना जीवन यापन करते हैं। पैसों की कमी होने के कारण परिमल अपनी साइकल से देश के अलग-अलग शहरों की यात्रा कर रहे हैं।