मुस्तफिज़ुर रहमान के IPL खेलने पर धार्मिक नेताओं ने दी धमकी, कहा- स्टेडियम खराब कर देंगे
उज्जैन (एमपी) के धार्मिक नेताओं ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिज़ुर रहमान के IPL 2026 में भाग लेने पर विरोध जताया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के चलते वे मुस्तफिज़ुर को भारत में खेलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, "अगर उन्हें खिलाया गया तो हम स्टेडियम की पिच को नुकसान पहुंचाकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।"