मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार करने पर छिड़ा विवाद, 'आप' के पूर्व MLA बोले- चूड़ियां नहीं पहनी हैं

दिल्ली के मुस्तफाबाद से जीतने वाले बीजेपी के मोहन सिंह बिष्ट ने इलाके का नाम शिव विहार या शिव पुरी करने का एलान किया है। इसके बाद यहां से ‘आप’ के पूर्व विधायक हाजी यूनुस ने कहा है कि जब तक वह ज़िंदा हैं तब तक ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, "मुस्तफाबाद की आवाम ने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।"