इज़रायल ने ट्रंप पर ड्रोन से हमले की आशंका को लेकर अमेरिका को किया अलर्ट: रिपोर्ट

इज़राइली अखबार 'इज़राइल हयोम' के अनुसार, इज़राइल ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चेतावनी दी है कि ईरान राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाने की योजना बना सकता है। खुफिया जानकारी में विस्फोटकों से लैस ड्रोन के संभावित हमलों की आशंका जताई गई है, जिन्हें सामान्य सुरक्षा उपायों से रोकना मुश्किल है।