मिस नेपाल रह चुकीं अभिनेत्री ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, वीडियो हुआ वायरल
मिस नेपाल रह चुकीं अभिनेत्री मलिना जोशी ने हाल ही में अपने बर्थडे पर प्रयागराज महाकुंभ में हिस्सा लेते हुए संगम में डुबकी लगाई। उनका वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जोशी ने कहा, "144 साल बाद हो रहे महाकुंभ मेले का साक्षी बनना सपने जैसा लग रहा है। मैं लाखों लोगों के बीच से गुज़रकर त्रिवेणी संगम पहुंची।"