छिंदवाड़ा (एमपी) में कथित तौर पर 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप पीने के बाद 11 बच्चों की मौत के बाद यह सिरप प्रिस्क्राइब करने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकारी डॉक्टर सोनी ने अपने निजी क्लिनिक में आए बच्चों को यह सिरप प्रिस्क्राइब किया और दवा उसकी पत्नी के मेडिकल स्टोर से बेची गई।