मैसूरु में परिवार के 4 सदस्य घर में मृत मिले, मर्डर के बाद सुसाइड की आशंका

मैसूरु (कर्नाटक) में एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चेतन, उनकी पत्नी रूपाली, बेटा कुशाल और चेतन की मां प्रियंवदा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को ज़हर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली।