मिस्र ने दुनिया के सबसे बड़े मिलिट्री हेडक्वॉर्टर का किया उद्घाटन, पेंटागन से है 8 गुना बड़ा
मिस्र ने 4 जुलाई को अपने नए स्ट्रैटेजिक कमांड हेडक्वॉर्टर 'ऑक्टागन' का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। यह अमेरिका के पेंटागन की जगह दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा मुख्यालय बन गया है जिसका फ्लोर एरिया पेंटागन से लगभग 8 गुना बड़ा है। ऑक्टागन मिस्र की सशस्त्र बलों के केंद्रीय सैन्य और रक्षा मुख्यालय के तौर पर काम करेगा।