मिस्र में आपस में टकराईं 2 यात्री ट्रेनें

मिस्र में रविवार को राजधानी काहिरा से करीब 76-किलोमीटर दक्षिण में दो यात्री ट्रेनें टकरा गईं। इसमें कम-से-कम 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 88 घायल हुए। रेलवे प्राधिकरण ने बताया कि गीज़ा से फयूम जा रही ट्रेन ने काहिरा से असवान जा रही दूसरी ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

Load More