मिस्र में समुद्र में डूबे 2,000 साल पुराने शहर में पुरातत्वविदों को मिला दुर्लभ खज़ाना
मिस्र में भूमध्य सागर में डूबे 2,000-साल पुराने शहर 'थोनिस-हेराक्लिओन' से पुरातत्वविदों को दुर्लभ खज़ाने-ऐतिहासिक अवशेष मिले हैं। फ्रेंच खोजकर्ता फ्रैंक गोडियो के नेतृत्व में हुई खोज में सोने के आभूषण, चांदी के अनुष्ठान की वस्तुएं, दुर्लभ पात्र, 'डजेड पिलर' आदि मिले हैं। उन्हें प्राचीन 'आमून मंदिर' के अवशेष और 5वीं शताब्दी ईसा पूर्व की लकड़ी की संरचनाएं भी मिलीं।