मुस्लिमों को धमकाया जा रहा: होली को लेकर संभल CO के विवादित बोल पर सपा सांसद

संभल (यूपी) सीओ अनुज चौधरी के 'मुसलमानों को रंग से तकलीफ है तो वे होली के दिन बाहर न निकलें' बयान पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा है कि शांति-व्यवस्था की बैठक में मुस्लिम पक्ष को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "जब तक ऐसी मानसिकता वाले अधिकारी शांति-व्यवस्था की बैठक लेंगे तब तक इसका बहिष्कार करना चाहिए।"