मुस्लिम प्रिंसिपल को हटाने के लिए कर्नाटक के स्कूल की पानी की टंकी में मिलाया गया ज़हर

बेलगावी (कर्नाटक) के एक गांव के सरकारी स्कूल में पानी की टंकी में ज़हर मिलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने यह हरकत स्कूल के मुस्लिम प्रधानाध्यापक का तबादला करवाने के इरादे से की थी। पानी पीने से 12 बच्चे बीमार हुए थे। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।