सहारनपुर (यूपी) में एक मुस्लिम परिवार पिछले 18-वर्षों से दशहरे पर 'रावण', 'कुंभकर्ण' और 'मेघनाद' के पुतले बना रहा है। इसके अलावा यह मुस्लिम परिवार कांवड़ भी बनाता है। परिवार के अनुसार, पुतले बनाने का काम उन्हें आर्थिक सहारा देने के साथ मन का सुकून भी देता है और दशहरे पर पुतले देखकर उन्हें अपने हुनर पर गर्व महसूस होता है।