मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया ने क्यों अपने नोट पर छापा था भगवान गणेश का चित्र?
इंडोनेशिया मुस्लिम बहुल देश है लेकिन उसकी सांस्कृतिक विरासत पर हिंदू धर्म का गहरा प्रभाव रहा है। इसी कारण 20,000 रुपियाह के पुराने नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छापी गई थी जिन्हें ज्ञान, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है। देश में आज भी रामायण-महाभारत लोकप्रिय हैं और हिंदू संस्कृति से जुड़े कई स्मारक व प्रतीक मौजूद हैं।